दादा की फटकार बनी मौत की वजह -15 साल के किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली बात पर डांट से आहत एक 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


बनभूलपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के अनुसार उजाला नगर निवासी किशोर कक्षा सात का छात्र था और अपने दादा के साथ रहता था। उसके पिता पंजाब में नौकरी करते हैं, जबकि दादा बरेली रोड स्थित होंडा शोरूम तिराहे के पास ढाबा चलाते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


बताया गया कि सोमवार सुबह किशोर अपने दादा के साथ ढाबे पर मौजूद था। इसी दौरान दादा ने उसे छिपकर बीड़ी पीते हुए देख लिया। इस पर दादा भड़क गए और उन्होंने पोते को कड़ी फटकार लगा दी। फटकार से आहत किशोर घर पहुंचा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


जब दादा घर पहुंचे तो पोते को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। आसपास के लोगों की मदद से किशोर को फंदे से उतारकर सुशील तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119