uttarakhand-कोसी के पास दर्दनाक हादसा : 80 फीट गहरी खाई में गिरी कार -एक की मौत, पिता-पुत्र समेत दो घायल

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। कोसी के पास सोमवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा हवालबाग विकासखंड के भांकड़ गांव में आयोजित जागर कार्यक्रम से लौटते समय रात करीब दो बजे हुआ। बताया जा रहा है कि चालक को अचानक नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई और करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-उत्तराखंड में देर रात कांपी धरती : उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

हादसे में कुज्याड़ी गांव निवासी आनंद रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक दिनेश रावत ने फोन कर ग्रामीणों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से आनंद रावत को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीई के नामांकन में गड़बड़ी की होगी जांच --निजी स्कूलों में भौतिक सत्यापन के आदेश

हादसे में आनंद रावत के पुत्र देवेंद्र रावत और कार चालक दिनेश रावत भी घायल हुए हैं। दोनों का उपचार कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...खटीमा में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी -सिर पर चोट से मौत की आशंका

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119