uttarakhand-12.60 लाख रुपये लेकर जा रहे व्यक्ति को घेरकर लूटने का आरोप -पुलिस जांच में जुटी
रुद्रपुर। महानगर में 12.60 लाख रुपये की रकम लेकर जा रहे एक व्यक्ति को रास्ते में घेरकर मारपीट करने और रकम छीनने का आरोप सामने आया है। पीड़ित ने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और लूटी गई रकम बरामद कराने की मांग की है। घटना आठ अगस्त की बताई जा रही है।
ग्राम मलवनी निवासी विनीत पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किसी कार्य के सिलसिले में 12 लाख 60 हजार रुपये लेकर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उससे रकम छीन ली।
पीड़ित के अनुसार, घटना के दौरान आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया भी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। विनीत पाठक ने बताया कि घटना से पहले भी विवाद और धमकी का मामला हुआ था, जिसकी तहरीर वह गदरपुर थाने में दे चुका है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ रकम बरामद कराने की मांग की। उसने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में लूट की वारदात वास्तव में किस तरह हुई और इसमें कौन लोग शामिल हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
बिग ब्रेकिंग- 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत
बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा
UK…विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण