उत्तराखंड -पिकअप के पहिए तले कुचली गई दो साल की मासूम -घर के बाहर खेलते-खेलते बुझ गई इकलौती बेटी की जिंदगी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मंडी क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


जानकारी के अनुसार कुंदन सिंह अपनी पत्नी गीतांजली और इकलौती बेटी काव्या के साथ बरेली रोड स्थित मंडी के पास किराये के मकान में रहते हैं। उनके पड़ोस में पिकअप चालक सुरेश चिलवाल रहता है, जिसके साथ छोटी काव्या अक्सर खेलती थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


बताया जा रहा है कि मंगलवार को काव्या घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सुरेश काम पर जाने के लिए अपनी पिकअप बैक कर रहा था। वाहन पीछे लेते समय उसकी नजर बच्ची पर नहीं पड़ी और काव्या पिछले टायर की चपेट में आ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


सूचना मिलने पर बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इकलौती बेटी की मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं।
थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि मामले में अभी तक चालक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119