तेज रफ्तार का कहर : टर्नर रोड पर फिसली स्पोर्ट्स बाइक -एमबीए छात्र की मौत

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। टर्नर रोड पर तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। रविवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में बाइक चला रहे एमबीए छात्र की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


क्लेमनटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 2:54 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि टर्नर रोड लेन नंबर-12 के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर करीब 30 मीटर तक सड़क पर स्किड के निशान मिले और एक केटीएम बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। वहीं दो युवक खून से लथपथ अचेत अवस्था में सड़क पर पड़े मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार


पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल आयुष गुसाईं को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दूसरे युवक तनुज मेहरा का क्लेमनटाउन स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


मृतक की पहचान आयुष गुसाईं (23) पुत्र माखन सिंह निवासी बाईपास रोड, लालपानी खांड गांव, ऋषिकेश के रूप में हुई है। आयुष देहरादून के ग्राफिक एरा संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। वहीं घायल तनुज मेहरा (23) पुत्र दलीप सिंह मेहरा निवासी जैनोली, अल्मोड़ा वर्तमान में टर्नर रोड स्थित एनएसबी स्क्वायर हॉस्टल में रह रहा था और आईटी पार्क स्थित एक कॉल सेंटर में कार्यरत है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग


घायल तनुज ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक रात में बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई और हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119