UKNEWS-नैनीताल में होमस्टे-गेस्ट हाउसों पर प्रशासन का शिकंजा -छापेमारी में खुलीं बड़ी लापरवाहियां
नैनीताल। शहर में संचालित हो रहे होमस्टे और गेस्ट हाउसों के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी की।
तल्लीताल, मॉलरोड और मल्लीताल बाजार समेत कई प्रमुख इलाकों में प्रशासनिक टीमों ने अचानक दबिश देकर प्रतिष्ठानों की गहन जांच की। कार्रवाई के दौरान कई जगह नियमों की अनदेखी, सुरक्षा मानकों में कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव जैसी गंभीर खामियां सामने आने से संचालकों में हड़कंप मच गया।
अभियान का नेतृत्व कर रहे एसडीएम नवाजिश खलिक अपनी टीम के साथ सबसे पहले तल्लीताल क्षेत्र पहुंचे। यहां विभिन्न होमस्टे और गेस्ट हाउसों का निरीक्षण करते हुए पार्किंग व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा इंतजाम और पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की बारीकी से जांच की गई। जांच में कई प्रतिष्ठानों में पर्यटकों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग नहीं मिली, जबकि कई जगह जरूरी नियमों का पालन भी अधूरा पाया गया।
प्रशासनिक टीम को कई प्रतिष्ठानों में दस्तावेजी रिकॉर्ड भी अपूर्ण मिले। इस पर संचालकों को तत्काल सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम नवाजिश खलिक ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नैनीताल में सुरक्षित, व्यवस्थित और भरोसेमंद पर्यटन व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात