उत्तराखंड…मौसम अलर्ट : कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 15-16 जुलाई के दौरान मराठवाड़ा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में अगले छह दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना, केरल और माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक तथा तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 जुलाई के बीच केरल और माहे में व्यापक बारिश होने के आसार हैं, जबकि 17 से 20 जुलाई के दौरान तटीय कर्नाटक में भी कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

इसके अलावा दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

वहीं 15 जुलाई को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर लू जैसी परिस्थितियां भी बनने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119