उत्तराखंड…पति की मौत का सदमा नहीं सह पाईं पत्नी -कुछ घंटों बाद जहर खाकर दी जान, एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के नवाबी रोड स्थित महेश नगर क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है। पति की मौत का गहरा सदमा पत्नी सहन नहीं कर सकीं और कुछ ही घंटों बाद उन्होंने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प

जानकारी के अनुसार, महेश नगर निवासी हरिशंकर अग्रवाल का शुक्रवार को निधन हो गया। पति के निधन से आहत उनकी पत्नी कुसुम अग्रवाल (80 वर्ष) गहरे सदमे में थीं। कुछ घंटों बाद उन्होंने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया।

परिजनों ने जब उनकी तबीयत बिगड़ती देखी तो उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान देर रात उनकी भी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि पति के निधन का दुख कुसुम अग्रवाल सहन नहीं कर सकीं। परिवार में उनका एक बेटा है, जो दुकान संचालित करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद पति-पत्नी की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई और दोनों का अंतिम संस्कार भी एक ही चिता पर किया गया। इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119