उत्तराखंड…रामनगर के रिसॉर्ट में देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 युवतियां रेस्क्यू, 52 लोग हिरासत में

खबर शेयर करें 👉

रामनगर/नैनीताल। पुलिस ने रामनगर क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान 10 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि 52 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, लंबे समय से रिसॉर्ट में अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात रिसॉर्ट में छापा मारा। उस समय परिसर में पार्टी चल रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...नैनीताल में बारिश का कहर : 185 मिमी बरसा पानी -दोगांव में भूस्खलन से हल्द्वानी रोड ठप

छापेमारी के दौरान पुलिस को अलग-अलग कमरों से कई संदिग्ध लोग मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, अवैध शराब और नकदी भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, रिसॉर्ट में बिना लाइसेंस बार भी संचालित किया जा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बागेश्वर में 3.6 तीव्रता का भूकंप -हल्के झटकों से घरों से बाहर निकले लोग

पुलिस का कहना है कि रेस्क्यू की गई युवतियां नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। प्रारंभिक जांच में रिसॉर्ट प्रबंधन और स्टाफ की मिलीभगत सामने आ रही है। छापेमारी के दौरान रिसॉर्ट का मैनेजर और कुछ कर्मचारी फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पीएम मोदी के साथ कथित AI मॉर्फ तस्वीरों पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त -मेटा को 24 घंटे में हटाने का आदेश

पुलिस ने सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119