उत्तराखंड…न्यूजीलैंड में नौकरी का झांसा, छह लाख की ठगी -चंडीगढ़ के दंपति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
देहरादून: न्यूजीलैंड के होटल में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर उत्तराखंड के चार युवकों से छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो वीजा दिलाया गया और न ही विदेश भेजा गया। पीड़ित की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी दंपति और उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहस्त्रधारा रोड स्थित ब्रह्मपुरी निवासी अर्जुन नौटियाल ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-44बी निवासी हीतांशु गुप्ता, उसकी पत्नी शैलजा सिंह और ससुर राजेंद्र सिंह उनके संपर्क में आए। आरोपियों ने दावा किया कि न्यूजीलैंड में उनका होटल है और वहां स्टाफ की जरूरत है।
उनकी बातों में आकर अर्जुन ने अपने भाई अमित नौटियाल सहित चार युवकों की नौकरी की बात की और अमित के वर्क वीजा के नाम पर अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी छह लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। तीन महीने में वीजा और नौकरी दिलाने का वादा किया गया, लेकिन छह महीने बाद भी कोई प्रक्रिया पूरी नहीं हुई।
जब अर्जुन ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया और केवल व्हाट्सएप पर झूठे आश्वासन देते रहे। परिचित अधिवक्ता के माध्यम से संपर्क करने पर भी रकम लौटाने की केवल तारीखें दी गईं, लेकिन पैसा वापस नहीं मिला।
इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद
22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान
प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत
किसान दिवस पर आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों की दी जानकारी
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प