Uttarakhand-सिडकुल में युवक-युवती के विवाद ने लिया हिंसक रूप -सड़क पर भिड़े दोनों पक्ष, बेल्ट से भी पीटा

खबर शेयर करें 👉

–मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में युवक-युवती के बीच हुए विवाद के बाद सड़क पर जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों के कई लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लात-घूंसे चलने के साथ बेल्ट से भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

जानकारी के अनुसार, सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले कई युवक-युवतियां छुट्टी के समय बाहर निकले थे। इसी दौरान एक युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के परिचित और साथी भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

सड़क पर काफी देर तक हंगामा और मारपीट होती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो में कई युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग बेल्ट से भी हमला करते दिखाई दे रहे हैं। विवाद में कुछ महिलाएं भी शामिल नजर आ रही हैं।

हालांकि, युवक-युवती के बीच विवाद की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत भी नहीं दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत

सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119