UP…सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन पर महिला दरोगा निलंबित
–जिम और निजी जिंदगी से जुड़े वीडियो साझा करने पर कार्रवाई –वायरल वीडियो में दिखा क्यूआर कोड; साइबर प्रकोष्ठ कर रहा जांच
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो साझा करने और पुलिस विभाग की सोशल मीडिया नीति का उल्लंघन करने के आरोप में मेरठ पुलिस लाइन में तैनात महिला उपनिरीक्षक अनु को रविवार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला उपनिरीक्षक यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर जिम में कसरत करने, स्वास्थ्य संबंधी सुझाव देने तथा निजी जीवन से जुड़े वीडियो नियमित रूप से साझा करती थीं। उनके सोशल मीडिया खातों पर यह भी उल्लेख था कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं।
हाल ही में साझा किए गए एक वीडियो में क्यूआर कोड दिखाई देने के बाद मामला चर्चा में आया। वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने महिला उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला उपनिरीक्षक का वर्दी में कोई वीडियो सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच साइबर प्रकोष्ठ द्वारा की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अपराध अवनीश कुमार ने बताया कि विभागीय सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन के कारण उपनिरीक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की विभागीय जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय की अधिकारी सौम्या सिंह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एएमआर के प्रति दिया जागरूकता का संदेश
uttarakhand-14,500 फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश में बर्फबारी -चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर