Uttarakhand-नर्सिंग स्टाफ बनकर आया युवक, बुजुर्ग की देखभाल के बहाने घर से जेवर और 70 हजार नकदी लेकर फरार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। रायपुर क्षेत्र में 87 वर्षीय बुजुर्ग की देखभाल के लिए रखा गया नर्सिंग स्टाफ ही घर से हजारों रुपये की नकदी और लाखों के जेवरात चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

रायपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि तरला आमवाला, ननूरखेड़ा स्थित मानस गंगोत्री एन्क्लेव निवासी पूजा बडोला ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सात अगस्त को उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से बुजुर्ग पिता की देखभाल के लिए नर्सिंग स्टाफ की तलाश की थी। इसके बाद धीरज नाम के व्यक्ति का फोन आया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : दवा समझकर जहरीला पदार्थ खाया -महिला की हालत बिगड़ी

नौ अगस्त को अमेरिकन होम नर्सिंग कंपनी की ओर से राजवर्धन नाम का युवक उनके घर भेजा गया। पहले दिन उसने सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बुजुर्ग की देखभाल की। अगले दिन 10 अगस्त को वह सुबह काम पर पहुंचा। दोपहर में भोजन करने के बहाने वह घर से बाहर निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  महिला को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास -मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अगली सुबह पूजा की माता जब रसोई में काम कर रही थीं, तब उन्हें राशन के ड्रम के पीछे जेवरों के खाली डिब्बे दिखाई दिए। संदेह होने पर घर की अलमारी की जांच की गई तो उसमें रखे सभी जेवरात और करीब 70 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पेट्रोल पंप कर्मचारी से 9,500 रुपये की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी नर्सिंग स्टाफ राजवर्धन के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसके मोबाइल नंबर और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर तलाश कर रही है। :::

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119