uttarakhand-नैनीताल जिले में आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद -जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए नैनीताल जिले में शुक्रवार, 14 अगस्त को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिलेभर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 14 अगस्त को नैनीताल जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान सेवा सहकारी समिति मोटाहल्दू का वार्षिक अधिवेशन संपन्न -24.92 करोड़ का बजट पारित

वर्तमान में जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने तथा तेज जल प्रवाह की स्थिति बन सकती है। वहीं संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क मार्ग बाधित होने की आशंका भी बनी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-नर्सिंग स्टाफ बनकर आया युवक, बुजुर्ग की देखभाल के बहाने घर से जेवर और 70 हजार नकदी लेकर फरार

इन परिस्थितियों को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में बीएससी नर्सिंग फ्रेशर्स सेलिब्रेशन में दिखी प्रतिभा की रंगारंग झलक

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का जिले के सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का पालन नहीं करने अथवा किसी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले संस्थानों और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119