दून में कोचिंग कर रही उत्तरकाशी की युवती से दुष्कर्म

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दून में नीट की कोचिंग कर रही उत्तरकाशी जिले की युवती से जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि इस बारे में किसी को न बताए। खुद को बचाने के लिए शादी करने का झांसा भी दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद

इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि उत्तरकाशी जिले की 19 वर्षीय युवती पिछले डेढ़ साल से करनपुर इलाके में रहकर ऑनलाइन नीट की कोचिंग कर रही है। तैयारी के लिए वह एक लाइब्रेरी भी जाती है। लाइब्रेरी में करीब डेढ़ महीने पहले उसकी मुलाकात राजेंद्र चौहान निवासी करनपुर से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पीड़िता का आरोप है कि बीते 16-17 अक्तूबर को आरोपी ने युवती को अपने कमरे पर बुलाया। आरोप है कि कमरे में जबरन दुष्कर्म किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद

राजेश ने किसी से यह बात साझा करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके कारण वह चुप रही। हिम्मत जुटाकर उसने अपने पिता को यह बात बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119