Uttarakhand-मुख्यमंत्री के चोरगलिया दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट -एसपी हल्द्वानी ने संभाली सुरक्षा की कमान

खबर शेयर करें 👉

–गौलापार-चोरगलिया में कड़ा सुरक्षा घेरा, सघन चेकिंग और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित चोरगलिया दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने गोलापार-चोरगलिया क्षेत्र में तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में एसपी हल्द्वानी ने वीआईपी ड्यूटी में लगाए गए पुलिस बल को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-विद्युत पोल में करंट लगने से ग्रामीण की मौत का आरोप -विभाग ने लीकेज से किया इनकार

ब्रीफिंग में सख्त प्रवेश नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार सुरक्षा घेरा बनाए रखने तथा अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण रखने को कहा गया।

सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। वहीं आम जनता को यातायात संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को प्रभावी यातायात योजना लागू करने के निर्देश दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-14,500 फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश में बर्फबारी -चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर

पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान आमजन के साथ शालीन एवं विनम्र व्यवहार रखने के निर्देश भी दिए गए। वीआईपी आवागमन के दौरान निर्धारित मार्गों पर किसी भी प्रकार की बाधा या रुकावट पहले से हटाने तथा मार्ग को पूरी तरह सुगम रखने को कहा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एएमआर के प्रति दिया जागरूकता का संदेश

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ लालकुआं विमल कुमार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी सहित वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आम जनता के आवागमन को सुचारु बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119