उत्तराखंड में अगले दो दिन मौसम के तीखे तेवर -पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून अगले दो दिन और तीखे तेवर दिखा सकता है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन की घटनाओं से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मौसम विभाग ने रविवार को देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की आशंका जताई गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : दुर्गा सिटी सेंटर के पास छात्रों के दो गुटों में विवाद -तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार

पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में वर्षा के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश का दौर अति तीव्र से अत्यंत तीव्र हो सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राम प्रधान संगठन ने रमेश चंद्र जोशी को बनाया जिला सचिव -संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद

वहीं देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज से अति तेज वर्षा के दौर देखने को मिल सकते हैं।

बारिश से तापमान में गिरावट

लगातार हो रही बारिश का असर तापमान पर भी पड़ा है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून में तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, लेकिन भारी बारिश ने जनजीवन और यातायात व्यवस्था के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार

मौसम विभाग ने लोगों से भारी बारिश के दौरान सतर्क रहने, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119