मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में निकली रिक्तियां, इंटरव्यू 7 दिसंबर को
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में फैकल्टी के लिए इंटरव्यू सात दिसंबर को होंगे। कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 83 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि प्रोफेसर के 8, एसोसिएट प्रोफेसर के 31 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 44 पद है।
इसके अलावा मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी में एक-एक असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर रिक्तियां निकाली गई हैं। बताया कि सभी खाली पदों पर डॉक्टरों के वॉक इन इंटरव्यू सात दिसंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। साक्षात्कार में चयन के बाद डॉक्टरों की सूची निदेशालय को भेजी जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा