uttarakhand-खटीमा में वाहन चोर गिरोह का खुलासा -दो किशोरों से बरामद हुईं आठ चोरी की बाइकें

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई आठ बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों बालकों को किशोर न्याय बोर्ड, रुद्रपुर के समक्ष प्रस्तुत किया है।

वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को झनकट चौकी पुलिस टीम ने चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान दो विधि से संघर्षरत बालकों को बाइक संख्या यूपी23एई-1186 के साथ पकड़ा। जांच में बाइक चोरी की निकली, जिसके संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आबकारी टीम की छापेमारी -20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पूछताछ में दोनों बालकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पहले चोरी की गई अन्य बाइकों को ओकलैंड होटल से करीब 500 मीटर आगे आम की बगिया में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखा है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उनकी निशानदेही पर सात अन्य बाइकें बरामद कर लीं।

पुलिस के अनुसार बरामद वाहनों में हीरो होंडा स्प्लेंडर संख्या यूपी23एई-1186, यूके06एए-5843, यूके06यू-3045, यूके06बीई-9724, टीवीएस स्टार सिटी संख्या यूके06एआर-9017, यूके06आर-2641, बाइक संख्या यूके06बीएन-6698 और बिना नंबर की एक कावासाकी बाइक शामिल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नाबालिग साली से दुष्कर्म के आरोपी जीजा को 20 साल की सजा -50 हजार जुर्माना

वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्य ने बताया कि बरामद कई वाहनों की नंबर प्लेट हटाकर या तोड़कर उनकी पहचान छिपाने का प्रयास किया गया था। वाहनों के संबंध में संबंधित वाहन स्वामियों और अन्य थानों से जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। बरामद वाहनों के संबंध में धारा 35 और 106 बीएनएस के तहत भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों किशोर वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बागेश्वर में 3.6 तीव्रता का भूकंप -हल्के झटकों से घरों से बाहर निकले लोग

पुलिस ने बताया कि दोनों विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में किशोर न्याय संबंधी प्रावधानों के तहत बाल-अनुकूल प्रक्रिया अपनाई गई। दोनों को आवश्यक हिदायत के साथ उनके परिजनों की अभिरक्षा में दिया गया और मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड, रुद्रपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। किशोर न्याय संबंधी प्रावधानों के चलते दोनों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्य, उपनिरीक्षक अशोक कांडपाल, भुवन चंद्र गहतोड़ी, आरक्षी नवीन रजवार, देवेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119