uttarakhand-यूपीआई से चार दिन में 2.88 लाख की साइबर ठगी -खाते से लगातार निकली रकम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार के कुंवरपुर निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने चार दिनों के भीतर यूपीआई के जरिए 2.88 लाख रुपये निकाल लिए। खाते से लगातार रकम निकलने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने साइबर सेल और पुलिस से शिकायत की। मामले में चोरगलिया थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुंवरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की देवला तल्ला कुंवरपुर शाखा में है। उनके खाते से 23 अप्रैल को दो बार में 30 हजार और 20 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आबकारी टीम की छापेमारी -20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

इसके बाद 24 अप्रैल को तीन बार में 40 हजार, पांच हजार और पांच हजार रुपये खाते से निकाले गए। 25 अप्रैल को 50 हजार और 39 हजार रुपये यूपीआई के जरिए ट्रांसफर किए गए। ठगी का सिलसिला अगले दिन भी जारी रहा और 26 अप्रैल को दो बार में 50 हजार और 49 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कोटाबाग महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव: छह पदों के लिए सात नामांकन वैध

इस तरह महज चार दिनों में खाते से कुल 2.88 लाख रुपये गायब हो गए। लगातार रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद वीरेंद्र सिंह ने 26 अप्रैल को ई-एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही साइबर सेल में शिकायत की थी। साइबर सेल में शिकायत के बाद उन्होंने अपनी ई-एफआईआर बंद करा दी थी।

रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने अब पुलिस से पूर्व शिकायत के आधार पर दोबारा ई-एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने खाते से निकाली गई रकम वापस दिलाने और यूपीआई के माध्यम से रकम ट्रांसफर करने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-14,500 फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश में बर्फबारी -चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर

चोरगलिया थानाध्यक्ष हीरा सिंह राणा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर ठगी से जुड़े मामले की जांच की जा रही है और खाते से रकम ट्रांसफर किए जाने से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119