उत्तराखंड…रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर की मांग -300 नई बसें खरीदने पर जोर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने स्वतंत्रता दिवस से पहले उत्तराखंड परिवहन निगम की साधारण बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की मांग की है। परिषद ने प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 300 नई बसों की खरीद समेत कर्मचारियों से जुड़ी कई मांगें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखी हैं।

परिषद के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन सौंपा। परिषद ने दिल्ली, तमिलनाडु और तेलंगाना की तर्ज पर उत्तराखंड में भी ‘स्त्री शक्ति’ योजना लागू करने की मांग की। परिषद का कहना है कि इससे पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी तथा सार्वजनिक परिवहन में उनकी आवाजाही आसान होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

परिषद ने आगामी अर्द्धकुंभ-2027 और चारधाम यात्रा को देखते हुए 50 इलेक्ट्रिक बसों सहित 250 नई बसों की तत्काल खरीद की मांग की है। इसके अलावा पिछले 10 से 15 वर्षों से सेवाएं दे रहे संविदा और विशेष श्रेणी के चालक-परिचालकों तथा तकनीकी कर्मचारियों का शीघ्र विनियमितीकरण करने की मांग भी उठाई गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां

रोडवेज कर्मचारियों ने बिना परमिट संचालित निजी और अनुबंधित वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। परिषद ने सुझाव दिया कि निगम को हो रहे आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग का संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद

कर्मचारियों ने जून और जुलाई का बकाया वेतन तत्काल जारी करने तथा भविष्य में प्रत्येक माह निर्धारित समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। इसके साथ ही सीमांत और दूरस्थ जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में नए बस डिपो स्थापित करने की मांग की गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119