पत्रकारों के संग होली में जमकर थिरके मंडलायुक्त रावत व महापौर रौतेला

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

हल्द्वानी। हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा होली मिलन समारोह मधुवन बैकट हाँल में जोर शोर से आयोजित किया गया। जिसमें कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत सहित हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश व मेयर डॉ0 जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला.आदि मौजूद रहे। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने जहां होली के गीत गाए तो वही विधायक और मेयर सहित अन्य अधिकारियों ने होली के गानों में जमकर ठुमके लगाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने शिरकत की। इस दौरान देहरादून के जिलाध्यक्ष योगेश राणा सहित शहर के कई पत्रकार मौजूद रहे। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सर्वेद्र बिष्ट और महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी पत्रकारों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।


होली मिलन कार्यक्रम में अधिकारियों और नेताओं ने जमकर ठुमके लगाए। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, पीसीएस अधिकारी हरवीर सिंह, एसडीएम मनीष कुमार, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय सहित एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी और कोतवाल हरेंद्र चौधरी सहित कई अधिकारी भी पत्रकारों के साथ होली के रंगों में सरोवार दिखे।
इस दौरान अबीर गुलाल लगाकर सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी और सभी से इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। होली के गानों पर सभी लोग नाचते हुए नजर आए और रंगों के इस त्यौहार पर एक दूसरे के गले लग कर बधाई दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक

इस मौके पर पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, गिरीश गोस्वामी, संजय तलवाड़, प्रमोद बमेटा, धर्मानन्द खोलिया, दलीप सिंह गडि़या, सुनील तलवाड़, कैलास जोशी, अजय चौहान,नीरू भल्ला, कनक चन्द, तारा चन्द गुरूरानी, सुशील शर्मा, गोपाल जोशी, तरेन्द्र सिंह, सचिन गुप्ता, नारायण रावत, किन्नर कशिश के साथ ही कई लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119