गाय चराने गए ग्रामीण की पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत
नैनीताल। भीमताल क्षेत्र के धारी ब्लॉक के उडियारी पल्लाधार पट्टी नई में बीते मंगलवार की शाम को मवेशियों को जंगल चराने के लिए गए लालराम की पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने खुद से ही जंगल में लाल राम को ढूंढने की कोशिश की। वह पहाड़ी से आए पत्थर के नीचे दबे मिले। जिसकी सूचना परिजनों ने देर शाम पुलिस को दी।
जानकारी देते हुए खनस्यूं थानाध्यक्ष रोहिताश सागर ने बताया मृतक लालराम पुत्र बच्चीराम (54) घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी करते थे। मंगलवार को मवेशियों को चराने के लिए घर से दूर जंगल गए हुए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। जिसपर परिजनों ने खुद से ही जंगल में जाकर खोजबीन शुरू की। कुछ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों ने लालराम को जंगल में पत्थर के नीचे मृत अवस्था में पाया। रात हो जाने के चलते मंगलवार को पंचनामा नहीं भरा जा सका। बुधवार को घर पर ही पंचनामा की कार्रवाई की गई। डॉक्टरों की टीम को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार