जयपुर खीमा के प्रधान सीमा पाठक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एक घंटा किया श्रमदान
मोटाहल्दू (नैनीताल)। खण्ड विकास अधिकारी के निर्देशानुसार एक अक्टूबर को पूर्वान्ह 10:00 बजे स्वच्छ भारत मिशन की नवीं वर्षगाँठ के अवसर पर एक तारीख एक घंटा श्रमदान व दो अक्टूबर को ग्राम सभा की खुली बैठक के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
इसी परिपेक्ष में आज ग्राम पंचायत जयपुर खीमा में ग्राम प्रधान सीमा पाठक के नेतृत्व में पूर्वान्ह 10:00 बजे से एक घंटा स्वच्छता कार्यक्रम अभियान चलाया गया। जिसमें ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सम्मलित होकर एक घंटा श्रमदान किया। ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने बताया कि 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायत में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत के कई लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-खटीमा में पूर्व सैनिक के घर लाखों की चोरी -सोने के आभूषण और दुर्लभ चांदी के 11 सिक्के ले उड़े चोर
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक