विश्व हिंदू परिषद ने लव जिहाद में फंसने से हिंदू नाबालिग को बचाया

खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल रुद्रपुर को एक और सफलता मिली है। लव जिहाद में फंसने से हिंदू नाबालिग बालिका को बचाया। विश्व हिन्दू परिषद के नगर मंत्रीजोगेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि कल 20 फरवरी 2023 को करीब 11-30 बजे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि किच्छा बायपास स्थित झील में मुस्लिम समुदाय का युवक नाबालिग हिन्दू बालिका को लेकर गया है।यह जानकारी मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर जब उक्त युवक को पकड कर उससे उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम अक्षय बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल


कार्यकर्ताओं को विश्वास नहीं होने पर उसका आधार कार्ड देखा जिसमें वह युवक मुस्लिम समुदाय का निकला,कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ मुकदमा लिखवाया।इस दौरान नगर मंत्री विश्व हिन्दू परिषद जोगेन्द्र सिंह चौहान
नगर मंत्री विश्व हिन्दू परिषद,सुधीर देवल,संदीप बाल्मीकि,मुकेश चौहान,शुभम् पाल,वीरेन्द्र यादव,सुल्तान सिंह,पिंटू पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119