सांड से टकराई बाइक युवक की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। हल्द्वानी से बिंदुखत्ता स्थित अपने घर को जा रहे युवक की बाइक सांड से टकराने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी मनोज जोशी पुत्र भोला दत्त जोशी उम्र 32 वर्ष सोमवार की देर रात को हल्द्वानी से घर को जा रहा था, राजीव नगर बोरिंग पट्टा के पास उसकी बाइक अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई, जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोग उसे हल्द्वानी चिकित्सालय ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया, जिसके बाद उसका उपचार बरेली भोजीपुरा स्थित राममूर्ति चिकित्सालय में किया जा रहा था। परंतु मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई। युवक के दो मासूम बच्चे हैं, उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम