ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के 210 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। “सेवा, एकता और प्रगति” विषय पर आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एल.एम. पांडे, पूर्व एनएसएस समन्वयक, कुमाऊं क्षेत्र एवं वरिष्ठ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, तथा प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार बुधानी, निदेशक, आईक्यूएसी एवं पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां

मुख्य अतिथि प्रो. एल.एम. पांडे ने निस्वार्थ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समुदाय के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार बुधानी ने कहा कि सार्थक सेवा की शुरुआत स्वयं से होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाते हुए अपने आसपास सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र प्रकरण में दो लेखपाल निलंबित -सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ एनएसएस के आदर्श वाक्य “Not Me, But You” (मैं नहीं, आप) पर आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। एनएसएस इकाई ने वर्षभर चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, यातायात नियमों, नशा मुक्ति, साक्षरता और महिला सशक्तिकरण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

विश्वविद्यालय के Computer Literacy Programme के तहत एनएसएस स्वयंसेवक आसपास के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को बुनियादी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। वहीं ‘दिशा’ (DISHA) Programme के माध्यम से विद्यार्थियों के अंग्रेजी संवाद कौशल और सॉफ्ट स्किल्स के विकास पर भी कार्य किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों और एनएसएस स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह ने विद्यार्थियों को “Not Me, But You” के मूल मंत्र के साथ समाज के प्रति सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119