जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू, शाम को शुरू होगी मतगणना

खबर शेयर करें 👉

जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज शाम को ही मतगणना भी होगी। प्रदेश की 12 जिला पंचायतों को बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और 89 ब्लॉक को ब्लॉक प्रमुख मिल जाएंगे। इनमें से छह जिलों में जिपं अध्यक्ष का चुनाव होना है। एक में हाईकोर्ट की रोक के चलते घोषित नहीं होगा। बाकी पांच में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

टिहरी में इशिता सजवाण, ऊधमसिंह नगर में अजय मौर्य, चंपावत में आनंद सिंह अधिकारी, पिथौरागढ़ में जितेंद्र प्रसाद और उत्तरकाशी में रमेश चौहान के सामने कोई प्रत्याशी न होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। हालांकि ऊधमसिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष का नतीजा हाईकोर्ट की रोक के चलते घोषित नहीं होगा। बचे हुए छह जिलों देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर आज मतदान जारी है। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। आज ही नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119