उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
देहरादून। उत्तराखंड के मौसम में अगले कुछ दिनों के दौरान फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पहाड़ों में बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। हालांकि इन पश्चिमी विक्षोभों के अपेक्षाकृत कमजोर रहने के कारण मैदानी क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है।
16 फरवरी से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 13 और 16 फरवरी को बैक-टू-बैक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 16 फरवरी से राज्य के मौसम में बदलाव शुरू होगा।
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
17 फरवरी को भी खराब रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 17 फरवरी को भी इन जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इन इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की जा सकती है।
तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद
UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग