सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले वनभूलपुरा में पुलिस अलर्ट -बाहरी लोगों व वाहनों की सघन चेकिंग शुरू

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला दो सप्ताह बाद प्रस्तावित है। संभावित फैसले को देखते हुए नैनीताल पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले लोगों व वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने और अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले की सीमाओं पर स्थापित बैरियरों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है और रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। विशेष रूप से संवेदनशील माने जाने वाले वनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


एसपी सिटी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले की संभावित तिथि को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। वनभूलपुरा क्षेत्र में रात्रि चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जबकि दिन के समय संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके अलावा एहतियात के तौर पर वनभूलपुरा क्षेत्र में रात्रि 11 बजे के बाद होटलों और ढाबों को बंद करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


पुलिस का कहना है कि यह सभी कदम किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकने और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाए गए हैं। प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119