महाराज ने ढोल दमाऊ के साथ किया केंद्रीय मंत्री का स्वागत-
शिवेंद्र गोस्वामी
देहरादून। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह का उत्तराखंड पहुंचने पर
प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर ढोल दमाऊ और सांस्कृतिक टीम के साथ जबरदस्त स्वागत किया गया।
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड स्थित जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान दिल्ली प्रवास पर गए प्रदेश के पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज एवं कैबिनेट मंत्री गणेश भी उनके साथ मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं संस्कृति विभाग के कलाकारों की टीम ने ढोल दमाऊ, मसक बीन की प्रस्तुति से उनका जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ-साथ फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट और इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी का भी भ्रमण किया।

सोमवार को केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री प्रातः 10:00 बजे से सर्वे ऑफ इंडिया के सभाकक्ष में राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास भूमि संसाधन के मंत्री गणों एवं अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ सर्वे ऑफ इंडिया के सभाकक्ष में एक बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार