स्याल्दे मण्डल के देघाट में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना का स्वागत-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। भाजपा से सल्ट के विधायक महेश जीना के पुनः सल्ट विधान सभा की कमान सौपे जाने पर आज स्याल्दे मण्डल के देघाट में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना का भारी मतों से विजयी होने पर उनका जगह- जगह गर्म जोशी सै स्वागत कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के सभी सम्मानित देवतुल्य माताओं,बुजुर्गों एवं पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने जोरदार हर्षोउल्लास के साथ उनका फूल मालाओं सै अभिनंदन किया,और महेश जीना जिन्दाबाद व सुरेन्द्र जीना अमर रहे के नारे लगाये गए ।
विजयी विधायक महेश जीना ने सर्प्रथम देघाट देवी माँ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ,इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बड़ी रैली निकाली, जिसमें बैड बाजे के साथ पूरे बाजार में नारेबाजी से भ्रमण किया। विधायक महेश जीना ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जो मेरे छोटे भाई स्व0 सुरेन्द्र जीना के सभी छूटे अधुरे कार्यों को मैं पूरा करूँगा । मेरा सल्ट का विकास कार्यों में पहले पूरा प्रयास करूँगा । इस कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष पूरन रजवार,महामंत्री कुन्दन लाल,व्यापार मण्डल अध्यक्ष अशोक तिवारी,भगवत सिंह,नन्दन सिंह,महामंत्री हरिराम आर्या,अंजु जीना ,महिला मोर्चा प्रैमा देवी,रजनी पपनोई अन्य क्षेत्र के पदाधिकारि गण भारी संख्या में उपस्थित रहे ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड : हल्द्वानी लटूरिया बाबा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम -देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
uttarakhand-जंगल में घास काटने गईं दो महिलाओं पर भालू का हमला -दोनों की मौत से मचा कोहराम