भगत सिंह कोश्यारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रुद्रपुर। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी जी के रूद्रपुर आगमन पर भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आर्क होटल पर भगत सिंह कोश्यारी जी का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया उसके बाद गिल रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में माननीय भगत सिंह कोश्यारी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के आचरण में शुद्धता लानी चाहिए इससे समाज के अंदर अच्छा वातावरण बनता है और नेताओं को भी अपने आचरण को शुद्ध रखना चाहिए और जनता के हितों में ईमानदारी के साथ सेवा करनी चाहिए कोश्यारी जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम संयोजक भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर माननीय भगत सिंह कोश्यारी जी का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय भगत सिंह कोश्यारी जी उत्तराखंड के एक संत हैं राजनीति में भी होने के बावजूद एक संत की तरह ही रहते हैं उन्होंने उत्तराखंड के अंदर भाजपा को खड़ा करने का काम किया और हमारे जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं का भी निर्माण किया उन्होंने कहा कि नहीं का शर्मा ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी जी उत्तराखंड ही नहीं पूरे भारत के लोकप्रिय नेता हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल