बारात में टेंट लगाकर वापस आते समय वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, चार गंभीर घायल

खबर शेयर करें

बागेश्वर। कपकोट से बागेश्वर आ रही कार कान्यालिकोट के समीप खाई में गिरी। वाहन को खाई में गिरता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। साथ ही गंभीर रूप से घायलों को अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह परिहार पुत्र मोहन सिंह परिहार अपने ससुराल अनर्सा में अपने साले की बारात में टेंट लगाने के लिए गया हुआ था। देर रात अपने लेवरों के साथ अपनी कार यूके 02 5159 से वापस घर को आते कर असंतुलित होकर एक सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चालक 42 वर्षीय महेंद्र परिहार पुत्र मोहन परिहार की मौत हो गई। जबकि अन्य सवार 24 वर्षीय प्रकाश चंद्र पुत्र जगदीश राम निवासी अडोली, 38 वर्षीय राजकुमार पुत्र मोहन लाल निवासी अडोली, अनिल कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी अरावली, 35 वर्षीय पप्पू परिहार पुत्र मोहन सिंह निवासी खोली गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोग तत्काल जिला अस्पताल लाए। यहां उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घायलों के गंभीर रूप से घायल पप्पू परिहार को हायर सेंटर रिफर किया गया है। घटना के बाद मृतक महेंद्र की पत्नी मंजू देवी का रो रो कर बुरा हाल है। जबकि महेंद्र के घर और ससुराल में मातम छाया हुआ है। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119