पति से हुआ झगड़ा तो पति पर लगाया बेटी के साथ दुष्कर्म करने का झूठा आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर में निवास करने वाली महिला को अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म की झूठी सूचना देना महंगा पड़ गया। पुलिस ने महिला का पुलिस एक्ट में चालान किया। हिदायत भी दी दोबारा ऐसी हरकत करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पता चला कि महिला की उक्त व्यक्ति के साथ दूसरी शादी हुई है। पति से झगड़ा होने पर सबक सिखाने के लिए महिला ने दुष्कर्म की कहानी गढ़ी थी।क्षेत्र वासियों को झकझोर देने वाला मामला बनभूलपुरा थाने में देखने को मिला। यहां मंगलवार को आंवला चौकी गेट क्षेत्र में रहने वाली एक महिला पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि पति ने उनकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गौला के 431 और नंधौर के 50 खनन वाहनों का हुआ स्वामित्व परिवर्तन

सामले की गंभीरता को देखते हुए बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जिस पर आरोप लगाए थे उसे उठाकर थाने ले आई। बाद में महिला खुद भी थाने पहुंच गई। उसने पूरी कहानी बदल दी। उसका कहना था कि पति व उसके बीच मंगलवार को दिन में झगड़ा हो गया। महिला की यह दूसरी शादी है। पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। पति को सबक सिखाने के लिए उसने बेटी के साथ दुष्कर्म करने का झूठा आरोप लगा दिया था। इस मामले में पुलिस ने देर शाम व्यक्ति को छोड़ दिया। मामला दिन भर इलाके में चर्चा में रहा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के छात्र कार्तिकेय वारियाल को गूगल में फुल-टाइम नौकरी -प्री-प्लेसमेंट ऑफर से रचा नया कीर्तिमान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119