बिग बेकिंग बेरीनाग…भारी भू-स्खलन से छह मकानों को प्रशासन ने करवाया खाली, प्रशासन की टीम मौके पर  

खबर शेयर करें 👉

बेरीनाग तहसील के पिपली में स्थित खडिय़ा खान में बुधवार देर रात्रि से लगातार हो रही बारिश से खडिय़ा खान के पास भू-स्खलन से गांव के लोग सकते में आ गये हैं। ग्राम प्रधान मनगड़ राजन सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता कवीन्द्र सिंह ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में नर्सिंग शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

सूचना मिलते ही एसडीएम यशवीर सिंह ने राजस्व निरीक्षक कुंदन सिंह नयाल के नेतृत्व राजस्व टीम को गांव में भेजा। छह घरों से 25 मीटर दूरी पर पहुंचे पांच घरों को खाली कर दिया है और खतरे पंचायत में घर रखा हुआ सामान भी हटा दिया है। उनके जानवरों और घरेलू समान दूसरी जगह शिप्ट कर दिया है। राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक कुंदन सिंह नयाल, राजस्व उप निरीक्षक महीमा भट्ट, कवीता प्रिया, पीआरडी जवान कैलाश आगरी, विजय कुमार मौजूद हैं। भू-स्खलन से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।  

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119