नाले में कार बहने से 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक युवती को बचाया गया
रामनगर। ढेला गांव में पानी के तेज बहाव में एक कार बह गई है। कार में 10 लोग सवार थे। कार सवार पंजाब के पटियाला के बताए जा रहे है। इस दौरान हादसे में 9 लोगो की मौत हो गई है। इनमें से 6 युवती व तीन युवक हैं। साथ ही एक युवती को बचा लिया गया है, जिसे रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा कि ढेला गांव के रिसार्ट में पंजाब के पटिलाया से आए तीन युवक व सात स्थानीय युवतियां रुके थे। अस्पताल में भर्ती युवती का नाम नाजिमा पत्नी कान्हे आलम निवासी कार्बेट रामनगर है। शुक्रवार सुबह पांच बजे सभी लोग रिसार्ट से रामनगर के लिए वापस आ रहे थे। गुरुवार रात को हुई बारिश का पानी सुबह सड़क पर आया था। बहाव का अंदाजा न होने से कार चालक ने वाहन पानी में उतार दिया। इस दौरान कार समेत सभी सवार बह गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों व पुलिस की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। इनमें से 6 युवतियां हैं व 3 युवक हैं। युवक पंजाब के पटियाला के बताए जा रहे साथ ही 6 युवतियां स्थानीय हैं। एकमात्र बची युवती अस्पताल में भर्ती है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान