रुद्रपुर में पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
शनिवार देर रात पति के साथ हुए झगड़े के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार देर रात डॉयल 112 पर थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर के रात्रि अधिकारी विजय कुमार को सूचना मिली कि स्वास्तिक कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस को पता चला कि रम्पुरा निवासी राज पुत्र सुखवीर ट्रांजिट कैंप की स्वास्तिक कॉलोनी में अपनी पत्नी 21 वर्षीया पार्वती मंडल के साथ किराये के मकान में रहता है। छह माह पहले दोनों की शादी हुई थी।
शनिवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर नाराज होकर पति राज छत पर चला गया। जब कुछ देर बाद वापस लौटा तो पत्नी कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को शव का पंचनामा तहसीलदार की मौजूदगी में भरा गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल