महिला ने कुछ लोगों पर प्रेम प्रसंग के चलते उसके पुत्र को जिंदा जलाकर मारने का लगाया आरोप
काशीपुर। एक महिला ने कुछ लोगों पर प्रेम प्रसंग के चलते उसके पुत्र को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दभौरा टांडा मुस्तहकम, थाना आईटीआई निवासी सर्वेश पत्नी रामौतार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 8 मार्च की सुबह लगभग 9 बजे गांव के राजपाल सिंह की पुत्री जबरदस्ती उनके घर पर आ गयी, उस वक्त उनका पुत्र मोहित घर पर नहीं था। उन्होंने लड़की के आने की सूचना उसके माता-पिता व पुलिस को दे दी तथा पुलिस के कहने पर लड़की को 10 मार्च 2025 को आईटीआई थाना पुलिस को सौंप दिया था। सर्वेश ने बताया कि इसके बाद 10 मार्च की शाम के लगभग 7:30 बजे उनके पुत्र मोहित को राजपाल सिंह पुत्र दयाराम सिंह के घर से किसी व्यक्ति ने फोन करके मानपुर रोड, पटाखा गोदाम के पास बुलाया था। शक जताया कि राजपाल सिह, उनकी पुत्री व रादेश देवी पत्नी राजपाल सिंह व कुलवन्त पुत्र महीलाल निवासी मानपुर व 3 अज्ञात लोगों ने उसके पुत्र को आग लगाकर हत्या की है।
तहरीर में कहा कि जब उनके भाई ने उनके पुत्र को रात्रि के लगभग 8:54 पर फोन किया तो फोन किसी राहगीर ने उठाकर बताया कि जिनका भी यह फोन है, वह मानपुर रोड, पटाखा गोदाम के पास जला हुआ पड़ा है। तब उनक दूसरा पुत्र रोहित घटनास्थल पर पहुंचा तो पता चला कि मोहित को किसी ने एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय काशीपुर में भर्ती करा दिया है। हालत गम्भीर होने पर मोहित को वहां से हल्द्वानी सुशीला तिवारी रेफर कर दिया तथा हल्द्वानी से बरेली श्री राममूर्ति हॉस्पिटल तथा बरेली से ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया था जिसकी बरेली से ऋषिकेश ले जाते समय रास्ते में 11 मार्च को मृत्यु हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर