गैस सिलेंडर में आग लगने से महिला और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, एसटीएच में भर्ती
हल्द्वानी। नगर के आरटीओ चौकी क्षेत्र के पास स्थित जय देवपुर इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक घटना घट गयी। फौजी कमल रावत के घर में गैस सिलेंडर फटने से उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल के बर्न वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने सुशीला तिवारी अस्पताल के प्रिंसिपल को निर्देश दिया है कि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा गैस सिलेंडर के लीक होने के कारण हुआ। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ओखलकांडा में नव निर्वाचित मुकेश बोरा समेत सहकारी प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत -एकजुटता का लिया संकल्प
27.50 करोड़ से बदलेगा देहरादून आईएसबीटी का चेहरा -कायाकल्प का काम अंतिम चरण में
Uttarakhand-ब्रेक फेल होने से 40 मीटर गहरी खाई में गिरी कार -महिला की मौत