जिला युवा कल्याण अधिकारी पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

खबर शेयर करें 👉

-रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 323, 420, 504 एवं 506 के तहत मामला दर्ज

चंपावत। एक महिला द्वारा जिला युवा कल्याण अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नकली सोना गिरवी रखकर 1.36 लाख का गोल्ड लोन लेने का आरोप -दो के खिलाफ मुकदमा

महिला ने आरोप लगाया है कि जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा उससे यह कहकर शादी का झांसा देते हुए लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा कि उसकी अपनी पत्नी से तलाक हो गया है तथा वह उससे शादी करेगा।निकट भविष्य में रिटायरमेंट होने वाले इस अधिकारी से जब महिला ने शादी करने की बात की तो वह मुकर गया तथा आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी करता रहा। कोतवाल योगेश उपाध्याय के अनुसार महिला की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 323, 420, 504 एवं 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की विवेचना मीनाक्षी नौटियाल को सौंपी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119