उत्तराखंड…किच्छा रोड हादसे में महिला की मौत –सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। किच्छा रोड पर सड़क पार कर रही एक महिला की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को कार चालक और उसकी बहन तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।

जानकारी के अनुसार, किच्छा निवासी शबनम इन दिनों अपने पिता के घर रुद्रपुर में रह रही थी। वह किच्छा रोड स्थित एक घर में काम कर अपने परिवार की आजीविका में सहयोग करती थी। बुधवार देर शाम शबनम अपनी छोटी बहन के साथ ग्राम शिमला पिस्तौर क्षेत्र में सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-विद्युत पोल में करंट लगने से ग्रामीण की मौत का आरोप -विभाग ने लीकेज से किया इनकार

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार नहीं हुआ। उसने घायल शबनम को उसकी बहन की मदद से तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान शबनम ने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...नैनीताल में बारिश का कहर : 185 मिमी बरसा पानी -दोगांव में भूस्खलन से हल्द्वानी रोड ठप

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर बगवाड़ा चौकी से एसआई मोहन चंद्र जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जानकारी जुटाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : भूमि की पैमाइश के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

परिजनों के अनुसार, शबनम अपने पीछे एक पुत्री छोड़ गई हैं।

सीओ विभव सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119