UK…हल्द्वानी: किशोर समेत तीन लोगों की जहरीला पदार्थ सेवन से मौत, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले एक किशोर समेत तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीनों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था, जहां बुधवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत

पुलिस के अनुसार, जहानाबाद निवासी 15 वर्षीय अंशु ने दो दिन पहले अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान दिवस पर आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों की दी जानकारी

वहीं, भवाली के साईतोली निवासी 54 वर्षीय चंद्रकांत को भी जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरी ओर, मुखानी की शिवपुरी कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय आशुतोष अग्रवाल ने भी अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया था। दोनों की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा -फर्जी दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार

पुलिस ने तीनों मामलों में पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। जहरीला पदार्थ सेवन करने के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119