खेत पर भूसा लेने जा रही महिला ट्राली से गिरी, मौत
हल्द्वानी। खेत से भूसा लेने जा रही महिला रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिर गई। घायल महिला को जब तक इलाज ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मेडिकल चौकी पुलिस के मुताबिक चोरगलिया थानाक्षेत्र के विजयपुर खनवाल निवासी रतन सिंह की पत्नी 35 वर्षीय देवकी देवी गुरुवार की सुबह खेत पर भूसा लेने ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रही थीं। गौलापार इलाके में अचानक ट्रॉली पर झटका लगने के चलते अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर पड़ीं। घायल महिला को परिजन बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…अल्मोड़ा पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार —झारखंड-राजस्थान से दो अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार
नैनीताल: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भवाली में कांग्रेस का प्रदर्शन -केंद्र सरकार का पुतला फूंका
हल्द्वानी : यातायात नगर पहुंचकर महापौर ने परखी जमीनी हकीकत -अव्यवस्थाओं पर जताई सख्ती
उत्तराखंड…पूर्व सैनिक की मौत मामले में पत्नी की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण