महिला थाने में घुसकर सिपाही को पीटा, वर्दी भी फाड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा के महिला थाने में पुलिस के मुताबिक सिपाही राकेश भट्ट बुधवार रात आरपीओ एनटीडी में तैनात थे। रात करीब एक बजे डीसीआर में शिकायत मिली कि महिला थाने में पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ पहुंचे हैं। आरोपी पति प्रवेश लाल निवासी सैल अल्मोड़ा हंगामा काट रहा है। इस पर आरक्षी राकेश भट्ट महिला थाने पहुंच गए। इस बीच आरोपी प्रवेश लाल गाली गलौज कर रहा था। इस पर आरक्षी ने प्रवेश लाल का समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। आरोपी ने सिपाही को ही पीट दिया, जिससे थाने में अफरा-तफरी मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


महिला थाने की ओर से मौके पर पुलिस बल बुलाया गया। तब जाकर आरोपी पर काबू पाया जा सका। इसके बाद आरोपी का मेडिकल कराया गया। कोतवाल जगदीश सिंह देउपा के मुताबिक सिपाही की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा ड्यूटी पर तैनात कार्मिक से मारपीट करने, वर्दी फाड़ने और राजकीय कार्य में बांधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119