महिला ने बच्चे को पिलाया जहर, खुद भी गटका, बच्चे की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। देघाट निवासी महिला ने अपने 11 माह के बच्चे को जहर पिलाया और खुद भी गटक लिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देघाट के खलडुवा निवासी महेंद्र राम का विवाह दिव्या के साथ हुआ था। उनका 11 माह बेटा निखिल भी था। इन तीनों के अलावा घर में महेंद्र की दादी रहती हैं। परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह महेंद्र और दिव्या निखिल को लेकर वैद्य के पास गए थे। लौटने के बाद महेंद्र बकरी चुगाने चला गया, जबकि दिव्या बच्चे को लेकर बाजार आ गई। दिव्या ने बाजार से विषाक्त खरीदा और गटक लिया। इस दौरान दिव्या ने जहर बच्चे को भी पिला दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटरनेट के युग में भी संचार संकट : जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल और एयरटेल सेवाएं ठप -ग्रामीणों व पर्यटकों को भारी परेशानी

लोगों ने डायल 112 में जानकारी देकर दोनों को पीएचसी देघाट में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दिव्या अपने पति पर शक करती थी। इसे लेकर कई बार घर में विवाद भी हो चुका था। इधर, अब उसके इस खौफनाक कदम से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही सारी हकीकत सामने आने की संभावना जताई जा रही है। दिव्या के प्राथमिक बयान दर्ज कर उपचार के लिए रानीखेत भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दिव्या ने अपनी मर्जी से विषाक्त गटकने की बात कही है। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष हरविंदर कुमार ने बताया कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119