सुंदर बच्चियों से नफ़रत करती थी महिला, दो साल में की तीन बच्चियों व अपने बेटे की हत्या

खबर शेयर करें 👉

हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 32 वर्षीय महिला ने पिछले दो वर्षों में तीन बच्चियों की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला सुंदर बच्चियों से नफरत करने लगी थी। शक से बचने के लिए उसने अपने तीन वर्षीय बेटे की भी हत्या कर दी। यह जानकारी पानीपत पुलिस ने बुधवार को दी।

पानीपत पुलिस ने सोमवार को छह साल की बच्ची की मौत के मामले का खुलासा किया, जिसके बाद यह पूरा अपराध सामने आया। आरोपी की पहचान पूनम के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पूनम ने हर बार एक ही तरीका अपनाया—बच्चों को पानी से भरे टब या टैंक में डुबोकर मारना।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे

पुलिस के अनुसार, तीनों मृत बच्चियां महिला की रिश्तेदार थीं। इनमें दो छह वर्ष की और एक नौ वर्ष की थी। इससे पहले तक परिवारों ने इन मौतों को हादसा मान लिया था और अंतिम संस्कार कर दिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

पूछताछ के दौरान आरोपी ने 2023 में भावर गांव में अपने बेटे शुभम समेत दो बच्चों की हत्या और इसी वर्ष अगस्त में सिवाह गांव में एक लड़की की हत्या की बात कबूल की। पुलिस के मुताबिक आरोपी का एक और बच्चा है।

मकसद के बारे में पूछने पर आरोपी ने बताया कि उसे सुंदर बच्चियों से नफरत हो जाती थी। पुलिस के अनुसार, महिला कहती थी—“जो सुंदर बच्चियां हैं उनसे मुझे चिढ़ होती है कि कहीं बड़ी होकर ये मुझसे ज्यादा सुंदर न बन जाएं।”

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा

एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से उसमें यह प्रवृत्ति विकसित हुई। मामले की जानकारी संबंधित थाना क्षेत्रों को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119