लोकसभा में उठा जल जीवन मिशन का मुद्दा, सांसद अजय भट्ट ने पूछा—उत्तराखंड को बजट कब?
नई दिल्ली/देहरादून। सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उत्तराखंड में जल जीवन मिशन के बजट जारी न होने पर प्रश्न उठाया और शेष राशि तत्काल जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य में सीमित कार्य अवधि के बीच योजना की प्रगति संतोषजनक है।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने बताया कि शेष धनराशि जारी करने हेतु दो प्रस्ताव कैबिनेट को भेजे गए हैं, मंजूरी के बाद बजट जारी होगा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन से देशभर में 15 करोड़ घरों तक स्वच्छ जल पहुंचाया गया और शिकायतों पर 119 टीमों द्वारा जांच में 4000 से अधिक अधिकारी व ठेकेदार जांच के घेरे में हैं। मंत्री के अनुसार उत्तराखंड को 5193.75 करोड़ जारी हो चुके, जबकि 3568.5 करोड़ अभी जारी होना बाकी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर