तेज रफ्तार टुकटुक की टक्कर से महिला दरोगा के पति की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बीते दिवस एक तेज रफ्तार टुकटुक की टक्कर से महिला दरोगा के पति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


जानकारी के अनुसार पीलीकोठी निवासी मीना पांडे, जो हल्द्वानी में एलआईयू में दरोगा के पद पर तैनात हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति नरेश चंद्र तिवारी शुक्रवार शाम कालाढूंगी रोड स्थित पशु चिकित्सालय के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मुखानी की ओर से तेज गति से आ रहे टुकटुक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


हादसे के बाद घायल नरेश चंद्र तिवारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।


कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि महिला दरोगा की तहरीर के आधार पर टुकटुक संख्या यूके-04 ईआर-4194 के चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119