अब युवती पर लगा किशोर के शारीरिक शोषण का आरोप

खबर शेयर करें 👉

एक युवती पर किशोर के शारीरिक शोषण और अपहरण का आरोप लगा है। किशोर के पिता की शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने युवती, उसकी मां और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका नाबालिग पुत्र बारहवीं का छात्र है। आरोप है कि शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने उसके बेटे को डरा धमकाकर अपने वश में किया हुआ है। आरोप लगाया कि युवती उसके पुत्र का शारीरिक शोषण कर रही है। आरोप लगाया कि एक अक्तूबर को युवती, उसकी मां और बहन उसके घर आए थे। उन्होंने पुत्र की अपनी बेटी से शादी करने की बात कही थी लेकिन पुत्र के नाबालिग होने की बात कहकर उसने शादी से इनकार कर दिया था।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119